{"_id":"5946c4754f1c1b5b678b479f","slug":"market-buzz-about-preparations-for-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की तैयारियों को लेकर बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की तैयारियों को लेकर बाजार गुलजार
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद के नजदीक आने के साथ ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर मोलभाव कर जमकर खरीदारी की जा रही है। रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। फ्राक और चूड़ीदार पायजामा की मांग दुकानदारों से ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
तरावीह का तीसरा दौर पूरा होने के बाद अब घर-घर में ईद को लेकर सामानों की खरीदारी शुरू हो गई है। कपड़े, जूते, चप्पल, सेवइयां व जरूरत की चीजें खरीदने के लिए बाजार रविवार को भी गुलजार दिखाई दिए। साप्ताहिक बाजार में ठेलों पर भी बिक्री के लिए लोगों ने दुकानें लगाईं।
विज्ञापन
हर जगह भीड़भाड़ दिखी। मेकअप व साज सज्जा को लेकर महिलाओं व युवतियों की खासी भीड़ बाजार में रही। ईद आने तक अब बाजारों में ऐसा नजारा आम रहेगा। साप्ताहिक बाजार में कपड़े की दुकान लगाने वाले मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि इस बार बच्चियों में फ्राक व युवाओं में चूड़ीदार पायजामा खरीदने को लेकर विशेष आकर्षण है।
विज्ञापन
इसकी मांग ज्यादा है। शाम के वक्त इफ्तार के चलते महिलाएं व्यस्त होती हैं। इसे देखते हुए महिलाओं ने दिन में ही खरीदारी की।