फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mark sheet of 25,992 board candidates waiting for

Hapur News: 25,992 बोर्ड परीक्षार्थियों को अंक तालिका का इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mark sheet of 25,992 board candidates 

waiting for
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। यूपी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दसवीं और 12वीं के 25992 छात्रों को अब तक प्रमाणित अंक तालिका नहीं मिल सकी है। ऐसे में उच्च शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए उन्हें शपथ पत्र या डिजिटल मार्कशीट प्रमाणित करानी पड़ रही हैं। कॉलेजों में अवकाश के कारण छात्रों की समस्याएं भी निस्तारित नहीं हो रहीं।
सीसीएसयू, डीयू समेत कई विश्वविद्यालयों ने उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए पंजीकरण खोल दिए हैं। इसी महीने एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू होना प्रस्तावित है। करीब डेढ़ महीने पहले ही यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। लेकिन अभी तक भी छात्रों को मार्कशीट नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


इंप्रूवमेंट के आवेदन फार्म भी भरे जा चुके हैं। आलम यह है कि उच्च शिक्षा में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को अंक तालिका की जरूरत पड़ रही है। विद्यालय स्तर पर डिजिटल मार्कशीट की सुविधा जरूर है, लेकिन कई उच्च शैक्षिक संस्थान इन्हें नहीं मानते, बल्कि प्रमाणित अंक तालिका जमा कराने को कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं के बहुत से छात्र पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेते हैं लेकिन, इन अभ्यर्थियों को भी अंक तालिका नहीं मिल सकी है। इसके लिए परेशान छात्र डीआईओएस कार्यालय व स्कूलों के प्रधानाचार्यों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी भी संतोषजनक जवाब उन्हें नहीं दे पा रहे हैं। यूजी में इसी महीने प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। जिसे लेकर अब पंजीकरण का अंतिम दौर शुरू हो गया है। पीजी में पंजीकरण ने भी रफ्तार पकड़ ली है। साइबर कैफों पर रविवार को भी फॉर्म भरने के लिए छात्रों की भीड़ रही।
-समर्थ पोर्टल पर आईडी बनाने की प्रक्रिया तेज-

सीसीएसयू ने इस बार प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए कॉलेजों को आईडी, पासवर्ड बनाना है। कॉलेजों ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस व्यवस्था से प्रवेश प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी।


डीआईओएस पीके उपाध्याय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्रों को जल्द ही अंक तालिका मिल जाएगी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। विद्यालय स्तर से डिजिटल मार्कशीट प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed