फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   manveer postmartem report

Hapur News: अधिक खून बहने से हुई थी मनवीर की मौत

Thu, 28 Aug 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 28 Aug 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
manveer postmartem report
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर में वृद्ध मनवीर उर्फ कालू की हत्या की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अधिक खून बहना आया है। ऐसे में यह भी हो सकता है कि खेत में किसी कारण बेहोश होने के बाद जानवरों ने उनका चेहरा नौंच दिया हो। फिलहाल पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गांव निवासी नरेंद्र सिंह के खेत में क्षत विक्षत अवस्था में वृद्ध मनवीर का शव पड़ा मिला था। गांव निवासी सुनील ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 25 अगस्त की शाम करीब आठ बजे रोज की तरह उनके पिता मनवीर उर्फ कालू साइकिल से शौच करने के लिए कहकर घर से गए थे। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो उन्होंने परिजनों के साथ अपने पिता को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार की सुबह करीब दस बजे गांव निवासी नरेंद्र के खेत में एक शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन

उन्होंने व उनके भाई ने मौके पर जाकर अपने पिता के शव होने की पहचान की। यहां उनके पिता का चेहरा व सीना क्षतिग्रस्त था। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि उनके पिता की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी थी। पुलिस को जांच में लग रहा था कि शरीर पर चोट के भी निशान हैं और चेहरे पर कोई केमिकल डाला गया है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मौत का कारण अधिक रक्तश्राव आया है। चेहरे पर किसी प्रकार का कोई केमिकल भी नहीं मिला है और न ही शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वृद्ध की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक खून बहने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed