{"_id":"69ef3726ab49478e7601fd71","slug":"man-drowns-while-bathing-in-ganga-at-brajghat-search-underway-family-in-shock-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, तलाश जारी; सदमे में परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, तलाश जारी; सदमे में परिजन
Mon, 27 Apr 2026 03:45 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:45 PM IST
सार
युवक के डूबने के बाद उसके परिजन बेहोशी की हालत में हैं और अभी तक कोई भी अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
युवक की तलाश करते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रजघाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक के डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिजनों के साथ स्नान करने आया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज जलधारा की चपेट में आकर लापता हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन घबराहट और सदमे में आ गए। बताया गया है कि युवक के डूबने के बाद उसके परिजन बेहोशी की हालत में हैं और अभी तक कोई भी अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। गंगा में जलस्तर अधिक होने और तेज बहाव के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक धारा के साथ बह गया है।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और परिजनों के होश में आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।