{"_id":"645bd326adbdbb666e02ba16","slug":"malaria-spread-in-42-villages-hapur-news-c-30-1-102944-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 42 गांव और मोहल्लों में मलेरिया का बढ़ गया प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 42 गांव और मोहल्लों में मलेरिया का बढ़ गया प्रकोप
Wed, 10 May 2023 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 10 May 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जिले में इस साल मलेरिया फैल सकता है, 42 मोहल्ले और गांव में भारी मात्रा में लार्वा मिला है। कीट विशेषज्ञों की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ सर्वे कर इन क्षेत्रों को हाईरिस्क की श्रेणी में रखा है। इस साल गर्मी शुरू होने से पहले ही मलेरिया के सात मरीज मिल चुके हैं। गढ़ ब्लॉक अति संवेदनशील की श्रेणी में है, पिछले साल भी यहां 48 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे।
संचारी रोगों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान चल रहा है। डेंगू का खतरा पहले ही शहर पर मंडरा रहा है, ऐसे में अब मलेरिया के फैलने के भी आसार हैं। अमूमन बरसात और गर्मियों के मौसम में मलेरिया का अधिक असर देखा जाता है, लेकिन इस साल गढ़ और हापुड़ ब्लॉक में सात मरीज मिल चुके हैं, जिस कारण इस बीमारी के डेंगू से भी अधिक फैलने के आसार हैं।
स्वास्थ्य विभाग और कीट विशेषज्ञों की टीम ने क्षेत्र का सर्वे किया, जिसमें 42 गांव, मोहल्लों में 120 से अधिक स्थान ऐसे चिन्हित किए गए जहां मलेरिया के लार्वा का घनत्व बेहद अधिक था। हालांकि टीम ने लार्वा को नष्ट करा दिया, लेकिन इन क्षेत्रों में अभी भी बीमारी फैलने के पूरे आसार हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निपटने के लिए माइक्रो प्लान भी तैयार किया है, इसके लिए घर घर टीमें किट के जरिए मरीजों की जांच कर रही हैं, यही अभियान आगे तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
ये क्षेत्र हैं संवेदनशील-
* हापुड़ ब्लॉक-पटना मुरादपुर, यादनगर, बाबूगढ़, लालपुर, शिवगंज, इंद्रलोक कॉलोनी, नई मंडी, सर्वोदय कॉलोनी, पुरानी चुंगी, पन्नापुरी, कोटला, चितौली।
* गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक-शाहदुल्लापुर, राजीव नगर, ढोलपुर, गढ़ अर्बन, दरगाह, मीरारेती, बागड़पुर, फूलपुर, अल्लाबक्सपुर, बदरखा, फरीदपुर, पसवाड़ा, दोताई, डहाना देवली, झड़ीना, लडपुरा, आदर्शनगर, सुभाष गेट, दौताई, करीमपुरा, बलवापुर, कनौर, मीरा रेती, लडपुरा।
*सिंभावली ब्लॉक-बुकलाना।
तीन सालों में मलेरिया की स्थिति
वर्ष मलेरिया रोगी
2023 07 अब तक
2022 64
2021 18
2020 32
-- -- -
-मलेरिया के लक्षण-
* बुखार आना, सिर दर्द होना।
* उल्टी होना, मन का मचलना।
* ठंड लगना, चक्कर आना, थकान होना।
* पेट दर्द, तेज से सांस लेना।
सर्दी के साथ बुखार चढ़ने पर कराएं जांच
सर्दी लगने के साथ बुखार चढ़ने पर मलेरिया की जांच अवश्य कराएं। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में जांच की सुविधा उपलब्ध हैं। मलेरिया फैलने वाले संभावित स्थानों को संवेदनशील घोषित कर, निपटने के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया गया है।- डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।