फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Major fire broke out in grocery shop due to short circuit

Hapur News: शार्ट सर्किट से किराना की दुकान में लगी भीषण आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Major fire broke out in grocery shop due to short circuit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिंभावली। गांव भोवापुर मस्ताननगर में पुराने हाईवे किनारे स्थित किराना की दुकान में शनिवार की देर रात शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सुबह करीब चार बजे शौच के लिए उठे दुकान स्वामी को आगजनी की घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी में करीब 15 से 20 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट होने की संभावना है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


दुकान स्वामी राजीव कंसल ने बताया कि वह किराना मर्चेंट की दुकान करता है। दुकान के ऊपर ही उसने मकान बनाया हुआ है, जहां वह अपने माता-पिता पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार देर शाम को वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद खाना खाकर सो गया। सुबह करीब चार बजे अचानक उसकी आंख खुली, तो उसने देखा कि मकान के नीचे स्थित दुकान के गोदाम में आग लगी हुई है। आग को देखकर वह दंग रह गया। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास पड़ोस में रहने वाले अन्य लोग भी वहां आ गए और उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन भयंकर आग लगने से काबू नहीं पाया जा सका। आग की जानकारी पुलिस के माध्यम से दमकल विभाग को दी गई। करीब 10 मिनट में घटना स्थल पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आगजनी में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है, जांच कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed