फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   long waiting in train

Hapur News: नियमित ट्रेनों में नो रूम, स्पेशल ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग

Wed, 01 Oct 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 01 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
long waiting in train
हापुड़। दीपावली पर घर जाने से लिए नियमित ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। रेलवे ने यात्रियों को राहत दिलाने के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, लेकिन इनमें भी लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी या अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन

20 अक्तूबर को दीपावली और 25 अक्तूबर से छठ पूजा शुरू हो रही है। ऐसे में दूर दराज शहरों में नौकरी और व्यवसाय करने वाले लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए कई महीने पहले ट्रेनों में सीट बुक कर लेते हैं। ऐसे में अब लखनऊ मेल, पूर्णागिरी जनशताब्दी, सद्भावना, अवध असम, पदमावत, काशी विश्वनाथ, आला हजरत, अयोध्या एक्सप्रेस सहित अधिकांश ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है।
विज्ञापन


रेलवे ने यात्रियों को राहत दिलाने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर तीन स्पेशल ट्रेनों का भी ठहराव दिया गया है, लेकिन दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी जंक्शन को जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन में दिवाली से पूर्व 17 अक्तूबर को स्लीपर कोच में सिर्फ पांच सीटें शेष हैं, जबकि 24 अक्तूबर को 54 सीटों पर वेटिंग है। थर्ड एसी कोच में 17 अक्तूबर को 34 सीट और 24 अक्तूबर को 33 सीट पर वेटिंग है। नई दिल्ली से गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन में 17 अक्तूबर को स्लीपर कोच में 135 सीट और थर्ड एसी कोच में 123 सीटों पर वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed