{"_id":"680d118252c9ca84e701af16","slug":"lok-adalat-hapur-news-c-135-1-hpr1001-123567-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विशेष लोक अदालत में 75 मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विशेष लोक अदालत में 75 मामलों का हुआ निस्तारण
Sat, 26 Apr 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान और जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मलखान सिंह के निर्देश पर शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें विद्युत अधिनियम, 2003 के अंतर्गत लंबित 75 शमनीय दंडित मामलों एवं आपराधिक वादों का निस्तारण हुआ।
विशेष लोक अदालत में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विपिन कुमार द्वारा 48 मामले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार वर्मा द्वारा 21 वाद, अपर सिविल जज (जू०डि०) व जे.एम प्रथम गढमुक्तेश्वर धर्मेन्द्र कुमार भारती द्वारा एक वाद , सिविल जज (जू.डि) एफटीसी प्रथम आभा द्वारा एक वाद और अपर सिविल जज (जू.डि) प्रथम द्वारा चार वादों का निस्तारण किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान और जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मलखान सिंह के निर्देश पर आगामी 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, बाह्रा न्यायालय गढ़मुक्तेश्वर व ग्रामीण न्यायालय धौलाना और जनपद की समस्त तहसीलों में किया जाएगा।