फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leopard caught

Hapur News: खेत पर जंगली सूकर के लिए लगाए गए जाल में फंसा तेंदुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
leopard caught
धौलाना। जंगली सूकर पकड़ने के लिए गांव नंगला काशी के कुछ ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाल में एक तेंदुआ फंस गया। ग्रामीणों ने जब तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह एक ग्रामीण को घायल करते हुए जाल तोड़कर भाग निकला। वन विभाग के अधिकारी जांच के बाद इसकी पुष्टि करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला काशी के जंगल में जंगली सूकर पकड़ने के लिए ग्रामीणों द्वारा जाल लगाया गया था। बताया जाता है कि दोपहर को जाल में अचानक एक तेंदुआ फंस गया। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वहीं, तेंदुआ जाल से भागने का प्रयास करता रहा। करीब आधा घंटा बाद तेंदुआ जाल को फाड़कर जारचा की तरफ भाग गया। तेंदुए का जाल में फंसे होने का वीडियो वायरल हो रहा है। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया तो एक ग्रामीण घायल भी हो गया। ग्राम प्रधान क्षेमराज सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन

वन रेंजर मुकेश कंडपाल ने बताया कि गांव में तेंदुआ जाल में फंसने और फिर भागने की सूचना मिली है, पैरों के निशान देखने के बाद पता चलेगा कि तेंदुआ था या कोई और जानवर। हालांकि एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसकी फिलहाल पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed