{"_id":"666b27a45707cff415083452","slug":"leapord-seen-on-tubewell-hapur-news-c-306-1-gha1001-107455-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नलकूप पर दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नलकूप पर दिखा तेंदुआ
Thu, 13 Jun 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गांव हरोड़ा और दरियापुर के जंगल में एक बार फिर बृहस्पतिवार को तेंदुए ने ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। जिसे काफी तलाश किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। वहीं वन विभाग लगातार कांबिंग करने की बात कह रहा है। वहीं ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
गांव दरियापुर के जंगल में बृहस्पतिवार को एक किसान के खेत पर लगे नलकूप की हौज में किसानों ने एक तेंदुआ पानी पीते हुए देखा। वहीं दोपहर करीब चार बजे दोबारा एक खेत में नजर आया। जिसे देखकर किसान भयभीत हो गए और ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही दर्जनों युवा एकत्र होकर जंगल में पहुंच गए, जिन्होंने नलकूप समेत आसपास के खेतों में तेंदुए को तलाश किया। किसान परविंदर का कहना है कि रविवार को भी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया। वन विभाग की टीम को सूचना देने के साथ ही उन्होंने अपने साथियों के साथ तलाश शुरू की, लेकिन वह खेतों में नहीं मिला। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि रविवार से लगातार कांबिंग कराकर तेंदुए की तलाश कराई जा रही है। लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। लगातार तलाश जारी है।