फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leapord seen in two places

Hapur News: गांव कटीरा और पसवाड़ा मार्ग पर फिर दिखा तेंदुआ

Sat, 04 May 2024 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 04 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
leapord seen in two places
गढ़मुक्तेश्वर। गांव चित्तौड़ा-सालारपुर के जंगल में किसानों पर हमला करने के एक सप्ताह बाद शुक्रवार की रात तेंदुआ स्याना मार्ग पर गांव कटीरा में आबादी के निकट और शनिवार की सुबह बहादुरगढ़-पसवाड़ा रोड पर दिखाई दिया, लेकिन वन विभाग की चार टीम अभी तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा सकी हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए जल्द तेंदुए को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


25 अप्रैल की सुबह गांव चित्तौड़ा के जंगल में खेतों पर काम कर रहे किसानों पर हमला कर तेंदुए ने पांच लोगों को घायल कर दिया था। हालांकि किसानों ने एकजुट होकर साहस का परिचय दिया और तेंदुए पर हमला कर दिया, जिससे डरकर वह एक बाग मेंं जा छिपा। तभी से चार जनपदों की टीम क्षेत्र में लगातार तेंदुए की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात ग्रामीणों को गढ़-स्याना रोड पर गांव कटीरा जाफराबाद में चामुंडा मंदिर के पास तेंदुआ दिखाई दिया, वहीं शनिवार की सुबह करीब नौ बजे बहादुरगढ़-पसवाडा मार्ग पर खेतों पर काम कर रहे किसानों ने तेंदुए को घूमते हुए देखा। ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद शनिवार को वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह, वन दरोगा संजीव कुमार, गौरव कुमार गांव में पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों से वार्ता भी की। क्षेत्राधिकारी करण सिंह ने कहा कि जब तक तेंदुआ पकड़ में न आ जाए, तब तक खेतों पर अकेले ना जाएं, वहीं लाठी लेकर चलें। जंगली जानवर को देखकर शोर न मचाएं और तुरंत ही वन विभाग को सूचना दें। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में कांबिंग कर रही हैं। पिंजरे लगे हुए हैं। तेंदुए के पद चिन्हों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। इस दौरान टाइगर गार्जियन भारत भूषण, अमरपाल आर्य, सतीश कुमार, मूलचंद आर्य, अय्यूब सैफी, सोमपाल सिंह, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed