फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lady suicide

Hapur News: चरित्र पर उंगली उठाने व पिटाई से परेशान महिला ने लगाया फंदा

Thu, 04 Sep 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 04 Sep 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
lady suicide
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव में 30 अगस्त की रात चरित्र पर उंगली उठाने व पति की पिटाई से परेशान महिला फंदे पर झूल गई। परिजनों ने महिला को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो सितंबर को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की बहन की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिला मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी युवती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 30 अगस्त की रात करीब 11 बजे उनके जीजा से उनके पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने उनकी बहन के चरित्र पर गलत टिप्पणी कर दी थी। इस बात से नाराज होकर उनके जीजा ने उनकी बहन के साथ मारपीट की। चरित्र पर उंगली उठाने व पति की पिटाई से परेशान होकर उनकी बहन ने फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उनकी बहन को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो सितंबर को अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी बहन की मौत हो गई। पुलिस ने उनकी तहरीर पर तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका की बहन की तहरीर पर नीरज, अजय व सुधीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed