फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lady lock the school gate

Hapur News: बेटी के घायल होने पर मां ने स्कूल के मुख्य द्वार पर लगाया ताला

Mon, 08 Dec 2025 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 08 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
lady lock the school gate
हापुड़। शिवगढ़ी स्थित प्राथमिक पाठशाला में स्कूल की छुट्टी के दौरान कक्षा एक की छात्रा की अंगुली गेट में आकर चोटिल हो गई। इस पर आक्रोशित छात्रा की मां ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर ताला खुलवाया। इस प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी इन दिनों बीएलओ के कार्य में लगी है। सोमवार को शिवगढ़ी स्थित प्राथमिक पाठशाला में अवकाश के दौरान स्कूल के गेट बंद किए जा रहे थे। इसी दौरान स्कूल की कक्षा एक की छात्रा फायजा की अंगुली गेट में आ गई। इस पर बच्ची की चीख निकल गई, किसी तरह उसकी अंगुली बाहर निकाली गई।
विज्ञापन


शिक्षकों ने बच्ची के अंगुली पर तेल और हल्दी लगाकर किसी तरह उसे शांत किया। बाहर दुकान से चॉकलेट दिलाकर उसे घर भेज दिया। रोते बिलखते बच्ची जब घर पहुंची तो परिजन बिफर गए। बच्ची की मां स्कूल आई, लेकिन तब तक शिक्षक स्कूल बंद कर जा चुके थे। इस पर बच्ची की मां फिर से घर गई और स्कूल के गेट पर ताला लगाकर लोहे की चैन बांध दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्कूल के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गई। लोगों ने बच्चों के भी अंदर होने की बात कही। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह स्कूल का ताला खुलवाया। हालांकि, स्कूल परिसर के अंदर बच्चे नहीं थे। घायल बच्ची के पिता शफीक का कहना था कि शिक्षक बच्ची के चोटिल होने पर यदि उन्हें सूचना दे देते या बच्ची को घर ले आते तब कोई बात ही नहीं थी।

दर्द से बिलखती बच्ची को ऐसे ही घर भेज दिया गया, उसे चिकित्सक के यहां तक भी लेकर नहीं गए। हालांकि पत्नी द्वारा स्कूल पर ताला लगाए जाने की गतिविधि को पति ने गलत भी बताया।

----

हाथ में नहीं थी ज्यादा चोट, इसलिए अन्य बच्चों के साथ घर भेजा

स्कूल की छुट्टी के दौरान बच्ची की अंगुली गेट में आ गई थी। उसे ज्यादा चोट नहीं लगी थी। बच्ची भी शांत हो गई थी, इसलिए अन्य बच्चों के साथ उसे घर भेज दिया। बीएलओ में ड्यूटी लगी है, एसडीएम कार्यालय से लगातार फोन आ रहे थे। इसलिए अवकाश के बाद सभी शिक्षक बीएलओ कार्य करने चले गए थे। - डोली अग्रवाल, प्रधानाध्यापक।




-एबीएसए करेंगे मामले की जांच-

प्रकरण संज्ञान में आया है। एबीएसए मनोज गुप्ता को इस प्रकरण की जांच सौंपी गई है। शिक्षकों से भी वार्ता की है, स्कूल के बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। - रीतु तोमर, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed