फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lady found dead

Hapur News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 25 Aug 2025 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 25 Aug 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
lady found dead
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी व्यक्ति की पत्नी की गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का शव कमरे की छत पर लोहे के गाटर से रस्सी पर लटका हुआ मिला था। सोमवार को पत्नी का शव लेकर व्यक्ति अपने पैतृक गांव आया, जहां सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ।
विज्ञापन

थाना बहादुरगढ क्षेत्र के गांव जखैडा रहमतपुर निवासी व्यक्ति पिछले कई साल से गाजियाबाद में रह रहा है। जहां पर उसने 25 अक्तूबर 2023 को विधवा महिला से आर्य समाज मंदिर मे शादी कर ली। इससे 11 माह की एक बेटी भी है। रविवार की शाम को उसकी की पत्नी का शव छत पर टीन शेड के नीचे लगे गाटर से लटका हुआ मिला। इसके बाद मृतका पत्नी का शव पैतृक गांव जखैडा रहमतपुर ले आया। सोमवार की सुबह 112 पर फोन कर पुलिस को घटना के बारे मे बताया गया। बहादुरगढ थाना प्रभारी मनोज कुमार और नायब तहसीलदार वेदप्रकाश गांव पहुंचे। जहां शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि घटना स्थल राहुल विहार गाजियाबाद का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ताकि मृत्यु के सही कारण का पता चल सके। गाजियाबाद पुलिस का सहयोग लेकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed