{"_id":"68125a774fc60908fb016a37","slug":"lady-died-hapur-news-c-306-1-gha1001-114390-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मकान का छज्जा गिरने से महिला की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मकान का छज्जा गिरने से महिला की मौत, युवक घायल
Wed, 30 Apr 2025 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 30 Apr 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर गुंसाई में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से 35 वर्षीय प्रवेश कुमारी की मौत हो गई है। घटना में युवक घायल हो गया। घायल युवक का मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
गांव निवासी प्रवेश कुमारी के पति प्रवीन की मौत हो चुकी है अपना मकान जर्जर होने के कारण वह अपने देवर के मकान में ही रहती थीं। मंगलवार की शाम को गांव निवासी प्रदीप कुमार उनके पास आया और उनके मकान से लकड़ी की कडी देने की बात कही। पीडि़ता ने उसको जर्जर हुए मकान पर कडी लेने के लिए भेज दिया। वह भी युवक के साथ मकान में चली गईं। इसी दौरान मकान का छज्जा गिर गया। जिससे प्रवेश कुमारी के अलावा प्रदीप घायल हो गया। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। थाना पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।