फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lady deadbody take out from womb

Hapur News: खेड़ा में कब्रिस्तान से निकाला महिला का शव

Fri, 23 Aug 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 23 Aug 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
lady deadbody take out from womb
पिलखुवा। मसूरी पुलिस ने शुक्रवार को खेड़ा गांव के कब्रिस्तान से महिला का शव निकलवाया। डीएम के आदेश पर एसडीएम की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। बतां दे कि मसूरी में किराये पर रह रही महिला की हत्या उसके पति ने कर दी थी। हत्या का खुलासा मृतका के पांच वर्षीय पुत्र ने किया था।
विज्ञापन

सद्दीकपुरा कृष्णगंज कॉलोनी निवासी रूखसार का निकाह गांव सलाई निवासी शाहनवाज के साथ 2016 में हुआ था। दोनों की एक सात साल की बेटी और पांच साल का बेटा है। रूखसार पति और बच्चों के साथ मसूरी स्थित किराए के मकान में रहती थी। अचानक दर्द के कारण रूखसार की मौत की सूचना शाहनवाज ने 19 अगस्त की रात अपने साले इमरान को दी। सामान्य मौत समझकर 20 अगस्त को खेड़ा स्थित कब्रिस्तान में रूखसार का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 21 अगस्त को मृतका के पांच वर्षीय पुत्र उजैर ने अपने मामा इमरान को बताया कि पिता शाहनवाज ने अम्मी के मुंह पर तकिया रखकर उसकी हत्या की थी। इसके बाद इमरान ने पिलखुवा पुलिस को सूचना दी। पिलखुवा पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को हिरासत में लेकर प्रकरण की सूचना मसूरी पुलिस को दी। मसूरी पुलिस ने इमरान की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मृतका के शव को कब्र से निकालने के लिए डीएम से अपील की। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मजिस्ट्रेट के आदेश पर एसडीएम धौलाना की मौजूदगी में मसूरी पुलिस ने आरआर इंटर कॉलेज के पास खेड़ा गांव स्थित कब्रिस्तान से महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, ताकि मौत का सही कारण पता चल सके। मामले में मसूरी थाना में हत्या का केस दर्ज है। उन्हीं के द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed