{"_id":"699496a1d6fece9687025676","slug":"ladies-purse-stolen-hapur-news-c-306-1-gha1001-120352-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: साप्ताहिक बाजार में महिला का पर्स चोरी, गहने व नकदी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: साप्ताहिक बाजार में महिला का पर्स चोरी, गहने व नकदी गायब
Tue, 17 Feb 2026 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी महिला का साप्ताहिक बाजार में पर्स चोरी हो गया। पर्स में सोने के गहने और नकदी रखी थी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव टोडरपुर निवासी इशरत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दोपहर करीब दो बजे मंगल बाजार में घरेलू सामान खरीदने आई थी। इस दौरान उसने अपना पर्स बैग के अंदर रखा हुआ था। बाजार में खरीदारी करते समय चोर ने उसके बैग से पर्स चोरी कर लिया। पीड़िता के अनुसार पर्स में सोने का पेंडल, सोने की लोंग तथा करीब दो हजार रुपये की नकदी रखी थी। पर्स चोरी होने की जानकारी उसे कुछ देर बाद हुई, जिसके बाद उसने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।