{"_id":"6acd256334cb6c2e1f0e6828","slug":"kitchen-gardens-to-be-set-up-in-503-schools-across-the-district-hapur-news-c-135-1-hpr1002-150135-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिले के 503 स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन, बच्चे जानेंगे पौधों के वैज्ञानिक नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिले के 503 स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन, बच्चे जानेंगे पौधों के वैज्ञानिक नाम
विज्ञापन
हापुड़। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े 503 स्कूलों में किचन गार्डन विकसित किए जाएंगे। इस पहल से जहां छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों के बारे में व्यावहारिक जानकारी मिलेगी, वहीं उन्हें मिड-डे मील में ताजी मौसमी सब्जियां खाने का अवसर भी मिल सकेगा। किचन गार्डन तैयार करने के लिए सभी स्कूलों को 1500-1500 रुपये आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए बजट विभाग को मिल गया है।
योजना के तहत स्कूल परिसर में उपलब्ध स्थान पर किचन गार्डन विकसित किए जाएंगे। इनमें मौसमी सब्जियों, फलों और अन्य उपयोगी पौधों को उगाने पर जोर रहेगा। बच्चे इन पौधों की देखभाल करने के साथ उनके वैज्ञानिक नाम भी जान सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ प्रकृति और खेती से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी मिलेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने बताया कि जिले के 503 स्कूलों में किचन गार्डन विकसित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 1500 रुपये का बजट आवंटित किया जाएगा। इससे बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ेगी और वे प्रकृति के करीब आएंगे।