फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   karwachoth bajaar

Hapur News: करवाचौथ पर हल्के और फैंसी गहनों की बढ़ी मांग

Sun, 05 Oct 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 05 Oct 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
karwachoth bajaar
हापुड़। करवाचौथ के लिए बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। कपड़ों की दुकान से लेकर शृंगार और सराफा की दुकानों पर महिला खरीदारों की संख्या बढ़ गई है। सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण महिलाएं हल्के और फैंसी गहनों की मांग रही हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ का त्योहार दस अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सज संवरकर निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। ऐसे में करवा चौथ के लिए गोल मार्केट, कोठी गेट, चंडी रोड, रेलवे रोड, सराफा बाजार सहित सभी बाजारों में दुकानें सज गई है। महिलाएं अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी में जुटी हैं।
विज्ञापन


सराफा बाजार में भी रौनक बढ़ गई है, लेकिन सोने और चांदी के दाम बढ़ने का असर बाजार पर दिख रहा है। महिलाएं हल्के और फैंसी गहनों की मांग ज्यादा कर रही हैं। उनकी मांग को देखते हुए सराफा व्यापारी ने पूरी तैयारी कर ली है। महिलाओं को मंगलसूत्र के साथ-साथ ब्रेसलेट मंगलसूत्र भी खूब भा रहा है। इसके साथ बिछुए, पायल, कुंडल, अंगूठी, महिलाओं की ज्यादा लुभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल ज्वैलर्स के संचालक गोविंद अग्रवाल ने बताया कि सोने और चांदी की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण पिछले वर्ष के मुकाबले कारोबार करीब 20 फीसदी तक गिरा है। करवाचौथ को लेकर महिलाएं चांदी की पायल के साथ बिछुए अधिक खरीद रही हैं। सोने में हल्के मंगलसूत्र, अंगूठी और चेन को अधिक पसंद किया जा रहा है। टॉप्स और ब्रेसलेट की भी काफी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed