{"_id":"69627f5b60da4ca1290d1b08","slug":"kalash-yatra-of-transgender-hapur-news-c-135-1-hpr1003-135427-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भक्ति और उल्लास के साथ किन्नरों ने निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भक्ति और उल्लास के साथ किन्नरों ने निकाली कलश यात्रा
Sat, 10 Jan 2026 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 10 Jan 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। शनिवार को किन्नर समाज की शहर में धूमधाम से कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल किन्नरों ने फिल्मी गानों पर नृत्य किया। आकर्षक परिधानों में सजे किन्नरों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंड बाजों की धुन पर थिरकते हुए किन्नरों ने नव दुर्गा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं, देश की सुख समृद्धि व शांति के लिए भी प्रार्थना की।
कलश शोभायात्रा गढ़ रोड स्थित मनोहर रिजेंसी से प्रारंभ हुई। इसमें कुछ किन्नर आधुनिक ड्रेस में तो कुछ पारंपरिक परिधानों में सजधज कर आए। बैंड बाजों के साथ कलश शोभायात्रा गढ़ रोड से पक्का बाग, अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड़ स्थित नव दुर्गा मंदिर तक निकाली गई। किन्नरों ने विधि विधान से मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर में घंटा और कलश चढ़ाया। इस दौरान राजकुमारी, परवीन, कशिश, ममता, सुनारी आदि मौजूद रहे।