{"_id":"666ca5a9af091c73ee018e97","slug":"jyeshtha-ganga-dussehra-fair-started-main-bath-on-16th-june-hapur-news-c-306-1-gha1001-107464-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला हुआ शुरू, मुख्य स्नान 16 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला हुआ शुरू, मुख्य स्नान 16 जून को
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा में लगाई गई फ्लोटिंग बैरिकेडिंग। संवाद
ब्रजघाट। तीर्थ गंगा नगरी ब्रजघाट पर गंगा किनारे तीन दिन चलने वाला ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला शुक्रवार से शुरू हो गया है। मुख्य स्नान 16 जून को होगा। डीएम प्रेरणा शर्मा ने गंगा नगरी पहुंच कर व्यवस्थाओं को परखा। इसके अलावा तहसीलदार और एसडीएम ने गंगा किनारे फैले अतिक्रमण को हटवाते हुए दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी चेतावनी दी। वहीं, लठीरा के कच्चे घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला पंचायत स्तर से व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं।
डीएम प्रेरणा शर्मा ने एसडीएम साक्षी शर्मा, तहसीलदार सीमा सिंह, नगर पालिका ईओ मुक्ता सिंह के साथ गंगा नगरी का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने मुख्य स्नानघाट, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए बनाए जा रहे रैन बेसेरे, अस्थाई अस्पताल, खोया-पाया शिविर समेत अन्य व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कहा कि मेले में आठ से 10 लाख श्रद्धालुओं का आगमन होगा। इसको लेकर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा में श्रद्धालुओं के डूबने से बचाने के लिए बैरिकेडिंग, गोताखोरों की व्यवस्था रहे। गंगानगरी में फ्लोटिंग बैरिकेडिंग लगवाई जा चुकी है। श्रद्धालुओं को गहरे जल में न जाने के लिए बोर्ड लगाने के साथ ही समय-समय पर उद्घोषणा कराई जाए। वहीं, रात में तट पर रोशनी समेत पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश भी दिया। यात्रियों को शुद्ध पेजयल, मोबाइल शौचालय की व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु किसी भी दशा में खुले में शौच न जाए। वहीं, गंगानगरी में मिठाई की दुकानों, ढाबों समेत खान-पान की अन्य स्टालों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला पंचायत स्तर से लठीरा घाट पर काम शुरू
जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी देवीसहाय ने बताया कि गांव लठीरा के कच्चे तट पर अस्थाई स्नानघाट का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके अलावा पथ प्रकाश की व्यवस्था भी सुचारु कराई जा रही है। स्नानार्थियों के लिए बैरिकेडिंग और रस्सी लगवाई जा रही है। वहीं, नाविक और गोताखोर भी तैनात रहेंगे। जिला पंचायत स्तर से महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए आठ चेंजिंग रूम बनवाए गए हैं, वहीं, दो चेंजिंग रूम निजी स्तर से रहेंगे। खुले में शौच की रोकथाम के लिए मोबाइल शौचालय मंगाए गए हैं। पेयजल के लिए मेला क्षेत्र में पांच हैंडपंप लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला पंचायत का अस्थाई कार्यालय बनाया जाएगा। जिसके साथ ही खोया-पाया शिविर भी बनेगा। धूल से निजात के लिए कच्ची सड़क पर लगातार पानी का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
- आज होगा मेले का उद्घाटन
पालिका ईओ मुक्ता सिंह ने बताया कि शनिवार को(आज) शाम पांच बजे विधिवत रूप से मेले का उद्घाटन होगा। विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया और पालिका चेयरमैन राकेश कुमार बजरंगी संयुक्त रूप से शुभारंभ करेंगे। इस दौरान मेला आयोजन समिति के सदस्य और पालिका सभासद भी मौजूद रहेंगे।
- आज दोपहर से हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्जन
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि हाईवे को जाम मुक्त रखने के लिए शनिवार की दोपहर 12 बजे से हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। जो 17 जून की रात 12 बजे तक रहेगा। जिसे सख्ती से लागू कराने के लिए पुलिस और यातायात कर्मियों की तैनाती की गई है। जिसमें लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।