फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jewellery worth Rs 10 lakh stolen from a bag in a moving bus

Hapur News: चलती बस से बैग में रखे 10 लाख के आभूषण चोरी हुए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 10 lakh stolen from a bag in a moving bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। अमरोहा से नोएडा के लिए रोडवेज बस से सवार होकर जा रहे यात्री का आभूषण से भरा बैग रास्ते में चोरी हो गया। गढ़ पहुंचने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।

जनपद अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के गांव दोरारा निवासी शाहरुख खान ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल अमरोहा में है। वह नोएडा में नौकरी करता है। ससुराल में शादी होने के कारण वह पत्नी के साथ वहां गया था। शादी में शामिल होने के बाद रोडवेज बस से नोएडा लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि गढ़ पहुुंचने पर उन्हें अपने बैग की चेन खुली होने का संदेह हुआ। जिसके बाद उन्होंने बैग चैक किया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसकी चेन खुली थी और कपड़ों के बीच में करीब 10 लाख रुपये कीमत के आभूषण और पांच हजार रुपये की नकदी से भरा छोटा बैग गायब था। जिसके बाद वह स्याना चौराहे पर बस से उतर गए और कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना रास्ते में हुई है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed