फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   JE for mortgages made in the powerhouse.

बिजलीघर का घेराव कर जेई को बनाया बंधक

Sat, 24 Jun 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 24 Jun 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
JE for mortgages made in the powerhouse.
बिजलीघर - फोटो : अमर उजाला

बिजली कटौती से गुस्साए गांव मुरादपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को सिंभावली बिजली घर का घेराव कर जेई को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने विद्युतकर्मियों पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली के तार पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। जो आए दिन टूट कर गिर जाते हैं। इसके चलते कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत कर्मी लाइन जोड़ने, ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अवैध धन की मांग करते हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से निकल कर जेई थाने पहुंच गए। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क उठा और ग्रामीण भी थाने में जा घुसे। यहां एसओ दीक्षित त्यागी ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई ने यहां ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मुबारिक प्रधान, शेर अली, जावेद, सोएब, मुनाजिर, बानो, नासिर, वकील अहमद, जान मोहम्मद, सद्दाम, आसिफ समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed