फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   It was the son who died in the train accident, not the daughter

Hapur News: ट्रेन की चपेट में बेटी की नहीं बेटे की हुई थी मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
It was the son who died in the train accident, not the daughter
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के स्याना रोड रेलवे फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से जनपद बुलंदशहर के मोहल्ला राजाराम पट्टी निवासी सोनिया घायल हो गई। जबकि, उनके 19 वर्षीय बेटे अक्षय की मौत हो गई। हालांकि, मौके पर शव की सही ढंग से शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हादसे के समय बेटी की मौत की बात सामने आई थी। लेकिन, देर रात को सोनिया के होश में आने के बाद उसके बेटे की मौत होने की पुष्टि हो सकी। जिसके बाद जीआरपी द्वारा पंचनामा भर कार्रवाई की गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात को स्याना फाटक से स्टेशन की तरफ जाने के दौरान महिला और उनके साथ मौजूद बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से घायल होने की घटना घटित हो गई। मौके पर भाग कर पहुंचे आसपास के लोग पुलिस और जीआरपी के पहुंचने से पहले घायलों को ले गए। जहां सूचना मिली कि जनपद बुलंदशहर के मोहल्ला राजाराम पट्टी निवासी सोनिया घायल हो गई, जबकि उनकी बेटी की मौत हुई है। हादसे की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच में देर रात जानकारी मिल सकी कि हादसे में मृतक उसकी बेटी नहीं बल्कि 19 वर्ष का बेटा अक्षय है। महिला को स्थानीय चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी गढ़ पहुंच गए। जो पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed