फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Investigation of new municipality building continues, EO paid the contractor

Hapur News: नये पालिका भवन की जांच जारी, ईओ ने ठेकेदार का कर दिया भुगतान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Investigation of new municipality building continues, EO paid the contractor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर।
शासन स्तर से नये पालिका भवन निर्माण की जांच अभी जारी है, उसके बावजूद भी पालिका ईओ ने अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन कर ठेकेदार को आठ लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। इस संबंध में डीएम को पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

गांव झड़ीना निवासी सुनील त्यागी ने बुधवार को डीएम प्रेरणा शर्मा को शिकायती पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि पूर्व चेयरमैन सोना सिंह के समय में नगर पालिका के नए भवन का निर्माण कार्य हुआ था। जिसके निर्माण कार्य में पालिका द्वारा लापरवाही एवं भ्रष्टाचार किए जाने के संबंध में पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक ने शासन स्तर पर शिकायत कर भवन के निर्माण में बरती गई अनियमितता के बारे में जानकारी दी थी। जिसमें शासन स्तर से जांच शुरु हो गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 2021 में शासन के आदेश पर जिलाधिकारी द्वारा तीन सदस्य टीम का गठन हुआ था। जिसकी जांच एसडीएम गढ़, अधिशासी अभियंता जल निगम और लोक निर्माण विभाग द्वारा की जा रही है। लेकिन जांच होने के बीच ही पालिका ईओ ने नए भवन का निर्माण करने वाले ठेकेदार का अगस्त माह में करीब आठ लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। जांच के दौरान इस तरह से भुगतान करने के मामले में ठेकेदार सुनील त्यागी ने पालिका ईओ पर जांच को नजर अंदाज कर ठेकेदार से रिश्वत लेकर भुगतान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पालिका ईओ मुक्ता कुमारी सिंह का कहना है कि भवन की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है, इसलिए भुगतान किया गया है। इसके अलावा ठेकेदार के अन्य भुगतान भी शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि संबंधित मामले में टीम के सदस्यों के साथ गंभीरता से जांच कर आरोपी पाए जाने वाले की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed