फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   inspection of sit team

Hapur News: एसआईटी ने की जांच, जुटाए साक्ष्य

Sat, 02 Sep 2023 11:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 02 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
inspection of sit team
हापुड़। अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में शासन स्तर पर गठित एसआईटी की टीम शनिवार को एक बार फिर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची। यहां टीम के सदस्यों के समक्ष 12 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपने लिखित बयान दर्ज कराए। इसके बाद टीम तहसील चौपला स्थित घटनास्थल पर पहुंची और यहां पूरे घटनाक्रम के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में अधिकारियों की टीम लाठीचार्ज प्रकरण की जांच कर रही है। एक सितंबर को भी अधिकारियों ने यहां पहुंचकर लोगों से इस संबंध में साक्ष्य और बयान मांगे थे। जांच के दूसरे दिन टीम निर्धारित दस बजे सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंच गई। मंडलायुक्त के साथ मेरठ आईजी नचिकेता झा और मुरादाबाद डीआईजी मुनीराज, अपर आयुक्त शमशाद हुसैन व अपर आयुक्त हिमांशु गौतम भी इनके साथ मौजूद रहे। शनिवार को 12 से अधिक लोगों ने इन अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर लिखित में अपने बयान दर्ज कराए। कुछ लोगों ने वीडियो आदि के साथ साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। कुल मिलाकर एक सप्ताह तक कार्य दिवस में यहां पहुंचकर कोई भी व्यक्ति घटना से संबंधित साक्ष्य या बयान दे सकता है।
विज्ञापन



आधा घंटा तक तहसील चौपला पर रहे अधिकारी

बयान दर्ज कराने के बाद एसआईटी के अधिकारी तहसील चौपले पर पहुंचे। इस दौरान एडीएम संदीप कुमार, एसडीएम सुनीता सिंह, एएसपी मुकेश चंद मिश्रा, सीओ अशोक कुमार सिसौदिया और स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम में शामिल अधिकारियों ने मंगलवार 29 अगस्त की दोपहर हुए पूरे घटनाक्रम के संबंध में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि अधिवक्ता कहां पर प्रदर्शन कर रहे थे और सबसे पहले हालात कहां से बिगड़ने शुरू हुए। उन्होंने अधिकारियों से उस दिन की पूरी स्थिति का खाका दिमाग में खींचने का प्रयास किया, ताकि घटना के संबंध में किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके। अधिकारी कचहरी में तो नहीं गए, लेकिन इसके पास तक जरूर पहुंचे। अधिकारी करीब आधा घंटे तक यहां मौजूद रहे। अधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। इसके बाद अधिकारी मेरठ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed