फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Insects in the ice cream.

आइसक्रीम में कीड़े निकलने पर हंगामा

Fri, 23 Jun 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 23 Jun 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Insects in the ice cream.
आइसक्रीम - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली क्षेत्र के गांव हरोड़ा में शुक्रवार को आइसक्रीम में कीड़े निकलने से बच्चों के परिजनों में भी दहशत फैली। उन्ळोंने जमकर हंगामा किया। शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शनिवार को पड़ताल करने पहुंचेगी।

विज्ञापन


हरोड़ा में आइसक्रीम की बिक्री की रही थीं।योगेश के भतीजे आदिकुमार ने आइस्क्रीम लेकर खाई तो उसमें उसे मरा हुआ कीड़ा निकला। इसका पता लगते ही आइक्रीम खरीदने को ठेली पास खड़े बच्चों के होश उड़ गए। वह आइसक्रीम लिए बिना ही लौट गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने जांच की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौका मिलते ही आइसक्रीम बेचने वाला वहां से रफूचक्कर हो गया। योगेश, गुड्डू, संजू, विरेंद्र ने गांव में आइसक्रीम की बिक्री न होने की चेतावनी दी है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचपी सिंह का कहना है कि आइसक्रीम में कीड़ा निकलना गंभीर अनियमितता है। शनिवार को विभागीय टीम भेजकर क्षेत्र में संचालित हो रहीं फैक्ट्रियों की जांच कराई जाएगी। जिसमें खामी सामने आने पर कार्र्रवाई होगी।


डिप्टी सीएमओ डॉ.संजीव कुमार का कहना है कि आइसक्रीम में कीड़े निकलने से बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। अगर आइसक्रीम बनाने में शुद्ध पानी का इस्तेमाल नहीं होता है और उसमें भड़कीले रासायनिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है तो यह भी घातक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed