{"_id":"696e69f96649c5000f015763","slug":"income-tax-investigation-paused-team-returned-in-the-afternoon-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135914-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आयकर जांच में विराम, दोपहर में लौट गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आयकर जांच में विराम, दोपहर में लौट गई टीम
विज्ञापन
पिलखुवा। खैरपुर खैराबाद स्थित आनंदा डेयरी प्लांट में आयकर विभाग की कार्रवाई सोमवार को खत्म हो गई। चार दिन से जमी अधिकारियों की टीम सोमवार दोपहर करीब दो बजे प्लांट से लौट गई। हालांकि टीम के जाने के बाद प्लांट के अधिकारियों ने किसी प्रकार की बयानबाजी से इंकार कर दिया।
लंबी चली इस कार्रवाई में आयकर विभाग का पूरा ध्यान वित्तीय लेनदेन पर केंद्रित रहा। जानकारी के अनुसार प्लांट में मौजूद खातों, लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की गहन जांच की गई। बड़े लेनदेन, संदिग्ध प्रविष्टियों और आपसी खातों के तालमेल को विशेष रूप से खंगाला गया। कार्रवाई के टीम लंबे समय तक भीतर मौजूद रही, जिससे क्षेत्र में चर्चाएं तेज रहीं।
जांच के दौरान प्लांट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संचालित की गई। सोमवार दोपहर टीम के लौटने के बाद भी आयकर विभाग की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। आनंदा डेयरी प्लांट प्रबंधन ने भी पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।