{"_id":"66a51b0a7606b66e3d014c4a","slug":"income-tax-department-give-notice-hapur-news-c-135-1-hpr1001-113151-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कर जमा न करने वाले 60 बकायेदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कर जमा न करने वाले 60 बकायेदारों को नोटिस
Sat, 27 Jul 2024 09:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शहर के आयकर दाता विभाग का करोड़ों रुपये का टैक्स दबाए बैठे हैं। ऐसे में विभाग ने सूची तैयार कर एक करोड़ रुपये से अधिक के बकायेदारों को नोटिस जारी किए हैं। आयकरदाता नोटिस का जवाब देने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
सरकार का राजस्व बढ़ाने के लिए आयकर विभाग द्वारा विभिन्न स्लैब में प्रत्येक वर्ष आयकर वसूला जाता है। लेकिन कुछ आयकर दाता इसमें रुचि नहीं लेते हैं और समय से आयकर भी नहीं जमा कर रहे हैं। कई आयकरदाताओं ने पिछले चार-पांच वर्षों से कर जमा नही कराया गया है। आयकर विभाग द्वारा पिछले माह बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की गई, इसमें 60 कर दाताओं पर ही 200 करोड़ रुपये का कर बकाया मिला। जिसके बाद विभाग द्वारा इन सभी को नोटिस जारी किए गए। आयकर अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद आयकर दाता विभाग के कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गए हैं और किश्त के रूप में कर जमा करना शुरू कर दिया है।