फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ig inspection in brijghat

श्रद्धालुओं की सुरक्षा में न बरतें लापरवाही : आईजी

Wed, 12 Jun 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 12 Jun 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
ig inspection in brijghat
ब्रजघाट। गंगानगरी में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार की देर शाम आईजी नचिकेत झा ने निरीक्षण किया। जिन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम से बचाव के इंतजाम समेत पार्किंग की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन


इस दौरान आईजी ने गंगा तट पर फ्लोटिंग बैरिकेडिंग लगाने और अन्य घाटों पर भी बैरिकेडिंग दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने गंगा घाट पर स्नान के दौरान तैनात रहने वाले निजी गोताखोरों से वार्ता की। आईजी ने गोताखोरों के पास गंगा में डूबने से बचाव को लेकर मौजूद उपकरणों का भी जायजा लिया। इस दौरान आईजी ने कहा कि स्नानार्थियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। गंगा घाट पर लगातार पुलिसकर्मी गश्त करें और संदिग्धों पर नजर बनाए रखें। जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बनी पार्किंग और पलवाड़ा रोड पर अस्थाई वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हाईवे पर किसी वाहन को खड़ा न होने दिया जाए। इस बार गंगा मेले को जाम मुक्त बनाना होगा, यातायात पुलिसकर्मी समेत बाहरी फोर्स भी तैनात रहेगा। वहीं उन्होंने 15 जून की दोपहर 12 बजे से लागू होने वाले भारी वाहनों के रूट डायवर्जन का भी सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कराकर उन्हें चालू कराया जाए। मेलावधि में हर समय सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर नजर रखी जाए। इस मौके पर एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, सीओ आशुतोष शिवम समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डूबने से बचाव के पूरे इंतजाम

गंगा दशहरा मेले पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी वाहिनी समेत निजी गोताखोरों की टीम मौजूद रहेंगी। इसके अलावा 10 नाव भी घाटों पर लगातार गश्त करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 वाहन पार्किंग तैयार होंगी

अधिक श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना के कारण नौ अस्थाई वाहन पार्किंग और 2 स्थाई पार्किंग तैयार की जाएंगी। जिससे जाम मुक्त मेला बनाया जा सके। इसके अलावा छह बाइक मौजूद रहेंगी, जिन पर पुलिसकर्मी लगातार गश्त करेंगी।

आधा दर्जन से अधिक वॉच टॉवर लगेंगे

सीओ ने बताया कि घाट पर उमडऩे वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आधा दर्जन से अधिक वॉच टॉवर तैयार कराए जा रहे हैं। सभी पर दूरबीन के साथ पुलिस कर्मी निगरानी करेंगे।


घाट को 15 स्थानों में बांटा

सीओ ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि और भीड़ को नियंत्रण करने के लिए घाट पर 15 प्वाइंट तैयार किए गए हैं। जहां पर पुलिस समेत गोताखोरों की टीम मौजूद रहेगी और दो खोया पाया केंद्र तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed