फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Husband killed his wife and threw her body into a well in Simbhaoli Hapur

UP: पत्नी को पहले खिलायीं ऐसी गोलियां... फिर गला दबाकर मार डाला, शव को बोरे में भरकर ई-रिक्शा से फेंक आया

Fri, 19 Sep 2025 12:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 19 Sep 2025 12:49 PM IST
सार

बृहस्पतिवार की रात को लापता महिला की जांच करने के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि महिला की हत्या कर उसके पति ने शव को कहीं छुपा दिया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला के पति आजाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने राज उगलने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
Husband killed his wife and threw her body into a well in Simbhaoli Hapur
पति ने पत्नी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वेट से करीब चार दिन पूर्व लापता हुई गुलशन 28 वर्ष का शव गांव के ही जंगल में कुएं से बोर में बंद पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाए जाने की रिपोर्ट दर्जकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वेट निवासी आजाद ने 17 सितंबर को थाने में अपनी पत्नी गुलशन उम्र 28 वर्ष के संदिग्ध दशा में लापता होने की तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस ने गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को लापता महिला की जांच करने के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि महिला की हत्या कर उसके पति ने शव को कहीं छुपा दिया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला के पति आजाद को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो उसने बताया, 15 सितंबर को उसने अपनी पत्नी को नशीली गोली दे दी थी, जिससे वह नशे में हो गई।

विज्ञापन

उसके बाद उसने उसके दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करते हुए अपने एक साथी के सहयोग से पत्नी के शव को बोरे में बंद कर दिया। इसके बाद शव को ई-रिक्शा में रखकर जंगल में ले गया, जहां उसने पत्नी के शव को कुएं में फेंक दिया।

 

पुलिस ने पति के निशानदेही पर महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला। हालांकि महिला की हत्या उसके पति ने क्यों की है? इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मृतका के भाई कदीर निवासी अजराड़ा जनपद मेरठ ने आजाद समेत दो लोगों के खिलाफ बहन गुलशन की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed