फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   huge fog on road

Hapur News: कोहरे की मार, शीतलहर से कांपा जनजीवन

Tue, 06 Jan 2026 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 06 Jan 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
huge fog on road
हापुड़। मंगलवार सुबह से छाए घने कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। दोपहर को धूप खिलने से राहत जरूर मिली, लेकिन बर्फीली हवा और गलन से धूप बेअसर दिखी। लोग ठंड से परेशान नजर आए। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह शहर से लेकर देहात तक कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता कम होने पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। हवा चलने के बाद धुंध कम हुई तो सूरज निकल आया। इसके बाद हल्की धूप खिली, लेकिन बर्फीली हवा और गलन के कारण राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आठ किमी रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार का कहना है कि अगले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट होने के साथ ही सर्द हवाएं और गलन लोगों की कंपकंपी छुड़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed