फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpur news

लूटकर भाग रहे बदमाश के सिर में महिला ने मारा पत्थर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
hpur news
लूटकर भाग रहे बदमाश के सिर में महिला ने मारा पत्थर
विज्ञापन

धौलाना। थाना क्षेत्र में एक किसान से 24 हजार और कार सवार बदमाशों ने महिला से 48 हजार रुपये लूट लिए। महिला ने बदमाशों के एक साथी को पत्थर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने एक संदिग्ध को दबोचते हुए कार में तोड़फोड़ की।

सपनावत निवासी ज्योति घर से मकान बनवाने के लिए सरिया खरीदने के लिए गुलावठी के लिए निकली थीं। रास्ते में उन्होंने सपनावत चौकी कैनरा बैंक के एटीएम से नगदी निकाली। इसके बाद वह ऑटो में गुलावठी के लिए सवार हो र्गइं। इसी दौरान दो युवक भी ऑटो में सवार हो गए और उनका एक साथी ऑटो के पीछे कार लेकर चलने लगा। ऑटो सवार बदमाशों ने महिला से बैग में रखे 48500 रुपये लूट लिए। लेकिन महिला बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गई। खुद को घिरता देख दोनों युवकों ने पीछे चल रही कार में सवार होकर भागना चाहा। लेकिन महिला ने कार के ड्राइवर के सिर में पत्थर उठाकर मार दिया। हालांकि ऑटो सवार दोनों युवक बैग लेकर फरार हो गए, लेकिन लोगों ने कार चालक बदमाश को दबोच लिया। लोगों ने कार में भी तोड़फोड़ की। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। महिला ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर अभी तक महिला से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed