{"_id":"619d29948e985966f769307e","slug":"hpur-news-garh-news-gbd229857423","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 घंटे में खुलासा नहीं तो सड़क पर उतरेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 घंटे में खुलासा नहीं तो सड़क पर उतरेंगे व्यापारी
विज्ञापन
डकैती के खुलासे के लिए पुलिस को 50 घंटे का अल्टीमेटम
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र के भोवापुर मस्तान नगर की प्रधान कल्पना गोयल और चीनी मिल व्यापारी महेंद्र गोयल के घर में हुई डकैती से व्यापारियों में उबाल है। उन्होंने मंगलवार को बैठक पुलिस को डकैती के खुलासे के लिए 50 घंटे का अल्टीमेटम दिया। व्यापारियों ने चेतावनी दी यदि इस बीच बदमाश नहीं पकड़े गए तो पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मंगलवार को सिंभावली में दिनदाहड़े हुई डकैती की घटना को लेकर व्यापारियों ने बैठक की। इसमें व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने कहा कि जब थाने के सामने इतनी बड़ी घटना हो सकती है, तो सड़क पर चलने वाला आम आदमी खुद को कैसे सुरक्षित माने। व्यापार मंडल के विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण वर्मा का कहना था जब व्यापारी घर में सुरक्षित नहीं है तो बाहर सुरक्षित कैसे रह सकता है। सिंभावली में हुई इस लूट की घटना ने जहां पुलिस और प्रशासन की पोल खोल कर रख दी वहीं व्यापारियों को खुद की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने कहा कि पुलिस घटनाओं 50 घंटे में पर्दाफाश नहीं करती तो व्यापारी सड़क पर उतरकर पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। बैठक में नगर उपाध्यक्ष सुनील गर्ग, नगर कोषाध्यक्ष मनोज कंसल, सुरेंद्र सिंह कबाड़ी, अरुण भारद्वाज, विधानसभा उपाध्यक्ष विकास गोयल, व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
बोले व्यापारी
- दिनदहाड़े हुई डकैती पुलिस की नाकामी
दिनदहाड़े ग्राम प्रधान और कारोबारी के घर पर डकैती की घटना पुलिस की नाकामी साबित करती है। व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। जल्द बदमाशों को पकड़ा जाए। - सुरेंद्र कबाड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सिंभावली
विज्ञापन
- अपराधियों के सामने पुलिस बौनी
थाने से महज 50 गज की दूरी और अति व्यस्ततम हाईवे पर एक जनप्रतिनिधि का आवास सुरक्षित नहीं है, दिनदहाड़े बदमाश डकैती कर चले गए। लगता है कि अपराधियों के सामने पुलिस कार्यप्रणाली बौनी साबित हो रही है।- अरुण भारद्वाज, दवा व्यवसाई
- खुलासा नहीं तो होगा आंदोलन
चीनी मिल कारोबारी के घर डकैती की घटना का खुलासा कर पाने में पुलिस 24 घंटे से अधिक समय के बाद भी नाकाम है, जबकि बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुके हैं। जल्द खुलासा न हुआ, तो व्यापार मंडल उग्र आंदोलन करेगा। - अफजाल अहमद, सराफा कारोबारी
- असुरक्षित महसूस कर रहे व्यापारी
मुख्य बाजार में दिनदहाड़े डकैती पुलिस कार्यप्रणाली की पोल खोल रही है। सिंभावली मिल क्षेत्र में रोजाना करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। - प्रवीण सोनी, सराफा कारोबारी
एएसपी ने लगाईं पांच टीमें, जल्द खुलासे का दावा किया
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाने के सामने 50 मीटर की दूरी पर ग्राम प्रधान और चीनी मिल व्यापारी के घर में हुई डकैती के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि एएसपी सर्वेश मिश्रा का दावा है कि खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया हुआ है। इसमें खुद सिंभावली पुलिस, दो एसओजी टीम, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम शामिल है। पुलिस प्रधान और व्यापारी के घरों के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द खुलासा कर बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
-