{"_id":"6a4ffb14307d697ac202b67f","slug":"hpr-hapur-news-c-30-1-gbd1038-927475-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बारिश से कोना-कोना तर, जन को सुकून-ठहर गया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बारिश से कोना-कोना तर, जन को सुकून-ठहर गया जीवन
विज्ञापन
हापुड़ में गढ़ रोड पर हुआ जलभराव। संवाद
हापुड़। इस सीजन की ऐसी पहली बारिश हुई जिससे जिले का कोना-कोना तर हो गया। गर्मी से तप रहे लोगों को सुकून मिला लेकिन लगातार बारिश होने से जीवन मानो ठहर गया। हालांकि मानसून की बारिश इससे पहले भी हुई थी लेकिन जिले के उसने जिले के कुछ हिस्से को ही भिगोया था। लगातार 24 घंटे से अधिक समय से जारी रही बारिश के कारण शहर से लेकर देहात तक सड़कें पानी से लबालब हैं। रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है। कई स्थानों पर पेड़, दीवारें, घर गिर गए। जलभराव के कारण बाजार बंद हो गए। लोग जरूरी कार्यों से ही घर से निकले।
बुधवार की सुबह से ही बारिश की शुरुआत हो गई थी। दिन में कई बार रुक-रुककर बारिश हुई। शाम करीब पांच बजे तेज बारिश शुरू हुई। हल्की बूंदाबांदी के साथ बृहस्पतिवार की शाम तक बीच में कई बार तेज बारिश हुई। हापुड़ शहर की सड़कों पर कई फीट पानी भर गया। शहर के गोल मार्केट, कोठी गेट, रेलवे रोड, पाटिया मंडी, कसेरठ बाजार आदि स्थानों पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। कई दुकानों में नाले का पानी घुस गया। हालांकि, व्यापारियों ने पहले ही दुकानों के अंदर का सामान ऊंचाई वाले स्थान पर रख दिया था।
विधायक आवास के बाहर गिरा पेड़-दो खंभे
मीनाक्षी रोड पर विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास के बाहर बीच सड़क पर पेड़ और दो विद्युत खंभे गिरे। इस कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। 20 से अधिक मोहल्लों के वासियों और यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को दूसरे रास्तों से गुजरना पड़ा। इसी प्रकार गोल मार्केट में एक जर्जर व पुराना भवन ढह गया। बाजार में दीवारें ढहने से पांच दोपहिया वाहन दब गए।
विज्ञापन
गढ़ रोडः नहीं काम आया आठ करोड़ का नाला, पानी में फंसे लोग
शहर के अतरपुरा चौपला, सिकंदर गेट, जसरूपनगर, चमरी, गढ़ गेट पुलिस चौकी, मीनाक्षी रोड आदि क्षेत्रों में कई फीट तक जलभराव हुआ। इस कारण वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए। वहीं, गढ़ रोड पर हालात चिंताजनक रहे। मार्ग पर तीन फीट तक जलभराव हुआ। फ्लाईओवर से लेकर नवीन मंडी तक सड़क के दोनों ओर मोहल्लों में भी जलभराव हुआ। ऐसे में एक बार फिर एचपीडीए के नाला निर्माण पर आठ करोड़ खर्च करने के बाद भी हालात न सुधरने पर सवाल उठ रहे हैं।
एसडीएम कार्यालय, नगर पालिका और सीएचसी में हुआ जलभराव
बारिश के कारण एसडीएम कार्यालय, नगर पालिका और सीएचसी परिसर में जलभराव हुआ। उच्च अधिकारियों की फटकार के बाद पालिका ने वाटर टैंकरों के जरिये पानी को निकलवाया, लेकिन बारिश जारी रहने से समस्या का समाधान नहीं हो सका। वहीं, ईओ संजय मिश्रा लगातार टीमें के साथ निरीक्षण करते रहे। जलनिकासी में बाधक बनी पॉलीथिन और थर्मोकोल को लगातार हटवाया गया। जेसीबी मशीनों से लगातार नालों में जमा गंदगी को निकलवाया गया।
आज भी भारी बारिश की आशंका, सावधानी की सलाह
जिला आपदा प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी जिले में भारी बारिश होने की आशंका है। इसलिए जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। लोगों से सावधानी बरतने और बहुत अधिक जरूरी कार्यों से ही घरों से बाहर निकलने, बिजली के खंभों से दूर रहने आदि की सलाह दी गई है। वहीं, बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ है, लेकिन लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
यह कहते हैं अधिकारी
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि लगातार बारिश होने के बाद भी जलनिकासी तेजी से हो रही है। पालिका की टीमें सभी जगहों पर ड्यूटी पर तैनात हैं और नालों से पॉलीथिन आदि को हटवाया जा रहा है।