{"_id":"6a5e8788bed284c29b0a0c9e","slug":"hpr-hapur-news-c-135-1-hpr1005-145093-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 2.18 करोड़ से सड़कों नालियों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 2.18 करोड़ से सड़कों नालियों का होगा निर्माण
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका के निर्माण विभाग की ओर से शहर के कई मोहल्लों में सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराई जाएगी। करीब 2.18 करोड़ रुपये से होने वाले कार्यों से लोगों की कई समस्याओं का समाधान होगा। इसके लिए पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पालिका की ओर से 34.88 लाख रुपये से मोहल्ला वैशाली काॅलोनी में राकेश शर्मा, डाॅ. एमसी शर्मा, जनेश्वर त्यागी व दीपक लाला के आसपास की गलियां, जगन्नाथपुरी में अरुण शर्मा के मकान से लेकर लालचंद के मकान तक, 16.69 लाख रुपये से मोहल्ला पीरबाउद्दीन में इमरान सैफी से दिलशाद व सलमान के मकान तक, 47.46 लाख रुपये से मीनाक्षी रोड पर शेष भाग, 48.71 लाख रुपये से मोहल्ला शिवपुरी में तिवारी के मकान से रामकिशन गर्ग के मकान तक सड़क का निर्माण होगा।
इसके अलावा अमरजीत के मकान से लेकर एसपी गुप्ता के मकान तक व मंगत त्यागी वाली गली में नाली व सीसी सड़क का उच्चीकरण का कार्य और 17.28 लाख रुपये से मोहल्ला चमरी, अर्जुननगर, मेरठ रोड व मोदीनगर रोड पर स्थित विभिन्न डामर की गलियों में सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कई विकास कार्य होंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगस्त माह में निर्माण शुरू कराए जाएंगे।