{"_id":"6a78dd498355e12dab0fd6b8","slug":"hpr-hapur-news-c-135-1-hpr1002-146350-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डिवाइड से टकराई बाइक, मां की गोद से उछलकर फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गिरी मासूम, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डिवाइड से टकराई बाइक, मां की गोद से उछलकर फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गिरी मासूम, गंभीर
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला फ्लाईओवर के ऊपर ब्रजघाट से कांवड़ लेने गए परिवार के सदस्य से मिलने जा रहे दंपती परिवार की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान डेढ़ वर्षीय मासूम अपनी मां की गोद से उछलकर 20 फीट ऊंचे फ्लाईओवर के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दंपती समेत एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए। बच्ची की हालत गंभीर है।
थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी सागर ने बताया कि उनका भाई ब्रजघाट से कांवड़ लेने के लिए गया हुआ था। वह पत्नी मीनू व डेढ़ वर्षीय पुत्री मिष्ठी और अपने दोस्त अरुण के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार की दोपहर कस्बा बाबूगढ़ छावनी में पुत्री की दवाई लेने के लिए गए थे। दवाई लेते समय उनके भाई का फोन आ गया। भाई ब्रजघाट से कांवड़ लेने के लिए गया हुआ था।
दवाई लेने के बाद चारों बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट के लिए चल दिए। पुराने हाईवे स्थित कुचेसर चौपला फ्लाईओवर के ऊपर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान डेढ़ वर्षीय पुत्री उनकी पत्नी की गोद से उछलकर फ्लाईओवर के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उन्हें, उनकी पत्नी व दोस्त को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घायल बच्ची को लोगों ने उठाया और उसके माता-पिता के पास ले गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।