फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   HPDA seal on illegal construction

Hapur News: अवैध निर्माण पर एचपीडीए ने लगाई सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
HPDA seal on illegal construction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण टीम ने गांव ढबारसी में तीन हजार वर्ग गज में बन रही अवैध निर्माणाधीन फैक्टरी को सील किया। प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एचपीडीए की उपाध्यक्ष प्रेरणा शर्मा के आदेशानुसार शुक्रवार को सक्षम अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में गांव ढबारसी में आभा गर्ग पत्नी प्रकाशचन्द गर्ग व रुचि बुद्धिराजा पत्नी विकास बुद्धिराजा की तीन हजार वर्ग मीटर में निर्माणधीन फैक्टरी को सील किया गया।

प्राधिकरण सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अवैध निर्माण करने वाले लोग प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण करें। नियमों के विरूद्व निर्माण करने पर प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई के साथ निर्माण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन टीके जैन, अवर अभियन्ता देशपाल सिंह व वीरेश राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed