{"_id":"64f8aa823ebdc92e4c05a014","slug":"hpda-new-vc-take-charge-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2717-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एचपीडीए के नवनियुक्त वीसी ने पदभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एचपीडीए के नवनियुक्त वीसी ने पदभार संभाला
Wed, 06 Sep 2023 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 06 Sep 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। एचपीडीए के नवनियुक्त उपाध्यक्ष नितिन गौड़ ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। साथ ही प्राधिकरण की आय भी बढ़ाएंगे।
बता दें कि नवंबर 2022 में तत्कालीन एचपीडीए वीसी अर्चना वर्मा का तबादला शासन ने हाथरस डीएम के पद पर किया था। जिस के बाद वीसी का अतिरिक्त प्रभार मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे को दिया गया। वहीं इसके बाद डीएम प्रेरणा शर्मा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया। रविवार को शासन ने नगर निगम गाजियाबाद के नगर आयुक्त 2016 बैच के आईएएस नितिन गौड़ को एचपीडीए का वीसी नियुक्त किया। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले जिला गोंडा व मथुरा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना तहसील में एसडीएम पद पर कार्य कर चुके हैं।