फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpda demolished plots

Hapur News: एचपीडीए ने 56500 वर्ग मीटर में ध्वस्त किए अवैध प्लॉट

Fri, 14 Feb 2025 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 14 Feb 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
hpda demolished plots
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को 56500 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉट ध्वस्त कराए।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पुराने एनएच-09 से ओवर ब्रिज से पहले शाहपुरजट्ट में किसान देवेंद्र, रविंद्र व मोहम्मद जावेद आदि की 2500 वर्ग मीटर, बाबूगढ़ में ग्राम चक्रसैनपुर में किसान धर्म सिंह, बलराम सिंह, रामायण, रविंद्र, ग्राम शाहपुर जट्ट में किसान अशोक कुमार, विनोद कुमार द्वारा पांच हजार वर्ग मीटर, कुचेसर चौपला नया बाईपास पर ग्राम फतेहपुर में जितेंद्र, मंजू, लविश की 25 हजार वर्ग मीटर भूमि पर हुई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त किया है। सचिव ने बताया कि अवैध निर्माण करने वालों को पुन: चेतावनी दी गई है। बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण कराने पर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही भवन आदि बनाने पर इन्हें सील भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई अन्य जगहों को चिह्नित किया गया है। जहां आने वाले दिनों में कार्रवाई होगी। मौके पर अवर अभियंता जीतेंद्र नाथ दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed