फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpda demolished plots

Hapur News: एचपीडीए ने ध्वस्त कराए अवैध प्लॉट

Wed, 07 Aug 2024 09:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 07 Aug 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
hpda demolished plots
हापुड़। एचपीडीए की टीम ने बुधवार को चितौली व रामपुर रोड पर अवैध प्लॉट ध्वस्त कराए। एचपीडीए के सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि जिले में पांच स्थलों पर हो रहे 53700 वर्ग मीटर में अवैध निर्माण व प्लॉट को ध्वस्त कराया गया है। जिनमें चितौली रोड स्थित गोपाल आर्य द्वारा 10 हजार वर्ग मीटर, पवन कुमार गोयल द्वारा 15 हजार वर्ग मीटर, मोहम्मद नदीम व सुनील कुमार द्वारा 7500 वर्ग मीटर तथा रामपुर रोड स्थित मोहम्मद हाजी अब्दुल गनी द्वारा 3200 वर्ग मीटर व पवन शर्मा द्वारा 18000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग व निर्माण कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। यदि किसी के द्वारा अवैध निर्माण कराया जाएगा, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण करें। इस दौरान प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता महेश चंद उप्रेती व सचल दल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed