फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   holika dehan

13 मार्च को रात्रि 11:27 बजे के बाद होगा होलिका दहन

Mon, 03 Mar 2025 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 03 Mar 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
holika dehan
हापुड़। चंडी रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा की वार्षिक बैठक हुई। जिसमें होलिका पूजन व होलिका दहन के बारे में निर्णय किया गया। 13 मार्च को रात्रि 11:27 बजे के बाद होलिका दहन होगा।
विज्ञापन


महासभा अध्यक्ष केसी पांडेय ने कहा कि पूर्णिमा 13 मार्च को सुबह 10:36 से पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व साध्य योग के साथ शुरु होकर 14 मार्च को दोपहर 12:24 तक उत्तराभाद्र के साथ रहेगा। 13 मार्च को पूर्णिमा पृथ्वी लोक की अशुभ भद्रा के साथ शुरु हो रही है, जो रात्रि 11:27 तक रहेगा।
विज्ञापन


धर्मग्रंथो के अनुसार भद्रा में होलिकादहन अनिष्टकारक होता है, इसलिए रात्रि 11:27 बजे के बाद होलिका दहन होगा। होलिका पूजन पूर्णिमा लगने के बाद सुबह 10:58 से दोपहर 1:57 तक शुभ रहेगा। दोपहर बाद 3:27 से शाम 6:25 तक किया जा सकता है। होलाष्टक सात मार्च को सुबह 9:19 बजे से शुरु होकर 13 मार्च तक रहेगा। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, उपनयन, मुंडन आदि मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मंत्री गौरव कौशिक ने महासभा का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। महासभा के विशिष्ट सदस्य अमरजीत पांडेय को महासभा संरक्षक, दुर्गाशरण वाजपेयी को प्रचार मंत्री व जगदंबा शर्मा को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।


बैठक में डॉ. वासुदेव शर्मा, कमलेश गिल्डियाल, ओमप्रकाश पोखरियाल, मित्र प्रसाद काफ्ले, ब्रजेश कौशिक, अजय पांडेय, आदित्य भारद्वाज, शैलेंद्र मिश्रा शास्त्री, आशीष पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed