फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   History sheeter Atul Tyagi is also accused of demanding extortion of Rs 50 thousand

Hapur News: हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी पर भी 50 हजार की रंगदारी मांगने का आराेप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
History sheeter Atul Tyagi is also accused of demanding extortion of Rs 50 thousand
हापुड़। हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी पर हमले के मामले में आरोपी दीपांशु त्यागी की मां ने भी उस पर पिस्टल के बल पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और उसके पुत्र पर पिस्टल से वार घायल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला देवलोक काॅलोनी निवासी शिखा त्यागी ने मुकदमा दर्ज करते हुए बताया कि 18 अगस्त की दोपहर को उसके घर में पीड़िता और उसका पुत्र दिपांशु त्यागी थे। इसी बीच त्यागी नगर निवासी अतुल त्यागी जबरन उसके घर में पिस्टल लेकर घुस आया और उससे 50,000 रुपये मांगने लगा। धमकी दी कि अगर जिंदा रहना है तो उसे पैसे पहुंचाते रहना नहीं तो झूठे मुकदमे में फंसवा देगा। पीड़िता के पुत्र के सिर पर जान से मारने की नियत से पिस्टल से वार किया। पीड़िता ने विरोध किया कि तो पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed