{"_id":"68dd5b096e80d7373402d705","slug":"highcourt-judge-welcome-hapur-news-c-135-1-hpr1001-131027-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हापुड़ बार एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हापुड़ बार एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति का किया सम्मान
Wed, 01 Oct 2025 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन ने बुधवार को सभागार में जिले के पूर्व जिला जज और वर्तमान में न्यायमूर्ति (उच्च न्यायालय) अजय कुमार (द्वितीय) का सम्मान समारोह आयोजित किया।
समारोह के शुभारंभ में अध्यक्ष संजय कंसल व सचिव वीरेंद्र सैनी ने उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति को पुष्पमाला पहनाकर, बुके और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद बार रूम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी पुष्पमाला पहनाकर सम्मान अर्पित किया।
न्यायमूर्ति अजय कुमार ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हापुड़ बार ने मुझे सदैव स्नेह और सम्मान दिया है। हापुड़ बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं के वे आभारी हैं। सचिव वीरेंद्र सैनी ने न्यायमूर्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे जिले के लिए गौरव का दिन है। अध्यक्ष संजय कंसल ने समारोह का समापन करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति ने यहां पहुंचकर अपने अनुभव अधिवक्ताओं के साथ साझा कर जिले का मान और सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. सुनील अग्रवाल, नरेंद्र सिंह मान, जहीर नवाब, अनिल आजाद, अनिल शिशोदिया, तेजवीर सिंह, भोपाल शिशोदिया, विकास त्यागी, अजीत चौधरी उपस्थित रहे।