फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Heavy rain follows a strong storm

Hapur News: तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश, छह डिग्री गिरा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain follows a strong storm
पिलखुवा में सुबह के समय आसमान में छाए बादल।संवाद
हापुड़/पिलखुवा। जिले में बृहस्पतिवार को तेज आंधी के बाद करीब तीन घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई। इससे तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई और लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। कई स्थानों पर सड़कों पर हल्का जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। करीब पौने 11 बजे तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हुई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश दोपहर दो बजे तक रुक-रुककर होती रही। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, शहर के अतरपुरा चौपला, गोल मार्केट, मीनाक्षी रोड, सिकंदर गेट, मोती कालोनी, एलएन रोड, गढ़ रोड पर सीएचसी की तरफ सहित नीचे पड़ चुके इलाकों में हल्का जलभराव हुआ। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बारिश और आंधी का असर शहर के बाजारों में भी देखने को मिला। सामान्य दिनों की तुलना में बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही। बारिश के दौरान लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। वहीं, दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए।
मामले में ईओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि बारिश के बाद शहर में जलभराव की शिकायतें नहीं मिलीं। बेहतर सफाई व्यवस्था के कारण ही शहर में अब जलभराव की शिकायतें न के बराबर हैं।


फाॅल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई
बारिश के चलते जिले में 50 से अधिक स्थानों पर बिजली के फाल्ट हुए। इस कारण दो से तीन घंटे के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, फाॅल्टों की समय से मरम्मत कराकर आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed