फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   heat waves very fast

Hapur News: लू से लग रहीं उल्टियां, आंतों में हो रहा संक्रमण

Sun, 16 Jun 2024 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 16 Jun 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
heat waves very fast
हापुड़। भीषण गर्मी से मरीजों पर लू लग रही है। इससे उल्टी, दस्त और पेट दर्द से परेशान मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। ओपीडी ऐसे मरीजों से भरी हुई है, बच्चों की संख्या इनमें अधिक है। आंखों में एलर्जी और गले का संक्रमण भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ.अशरफ अली ने बताया कि इस समय उल्टी दस्त और पेट दर्द के मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। कई मरीजों को भर्ती करने की भी जरूरत पड़ रही है। हल्का भोजन इस मौसम में लाभदायक है, गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने से स्वास्थ्य ठीक बना रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डायरिया के कारण मरीजों की आंतों में संक्रमण हो रहा है। लिवर में भी सूजन बन रही है, दो फीसदी मरीजों को भर्ती रखने की आवश्यकता पड़ रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.समरेंद्र राय ने बताया कि बच्चों में डायरिया का असर अधिक है। गर्मी के साथ गलत खान पान से उनमें यह समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये बरतें सावधानियां-

* धूप से बचने को छाते का इस्तेमाल करें।

* सिर व चेहरा कपड़े से ढकें और ढीले कपड़े पहनें।

* पर्याप्त मात्रा में पानी और जूस का इस्तेमाल करें।

* आंखों को धूप से बचाने के लिए काले चश्मे का प्रयोग करें।

* फलों का जूस, नारियल पानी, सत्तू, बेल का शरबत, छाछ पिएं।

* धूप से आकर तुरंत फ्रिज का पानी न पिएं।

* नियमित व्यायाम करें और पौष्टिक आहार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed