फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Health wellness center will be built in the district

Hapur News: जिले में 15 करोड़ की लागत से बनेगा हेल्थ वेलनेस सेंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Health wellness center will be built in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। जिले में जल्द ही करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से हेल्थ वेलनेस सेंटर बनेगा। इसके लिए कोरियन डेलिगेशन ने डीएम से मुलाकात कर पांच हैक्टेयर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। आधुनिक सुविधाओं से लैस सेंटर में कोरियन चिकित्सा पद्धति, योग के प्रशिक्षण के साथ साथ दोनों देशों की संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे।
कोरिया कल्चर ओर टूरिज्म फाउंडेशन प्लानिंग के जीएम ज्वांग युवान, हापुड़ के बुद्ध विहार निवासी हीरो हितों के साथ डीएम प्रेरणा शर्मा से मिले। जीएम डीआईसी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर के अलावा इंडियन एडं कोरियन कल्चर सेंटर स्थापित किया जाएगा और कोरियन पद्धति से बीमारियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही दोनों देशों के लोग एक दूसरे की भाषा, योग और दोनों देशों की संस्कृतियां सीख सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर क्षेत्र की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इस सेंटर के माध्यम से जिले में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह योजना दोनों देशों की संस्कृति को जानने के साथ दोनों देशों की चिकित्सा पद्धति का लाभ ले सकेंगे। जल्द ही कोरियन सरकार का उत्तर प्रदेश सरकार से एमओयू साइन होना है, इसके पश्चात जमीन उपलब्ध होने के बाद कार्य में प्रगति आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दूसरे प्रस्तावों को परवान चढ़ाने की तैयारी
विदेशी कंपनियों के ऐसे दूसरे प्रस्तावों को भी परवान चढ़ाने की तैयारी है। जर्मनी की एक बड़ी फूड प्रोसेसिंग कपंनी ने भी 250 करोड़ रुपये से जिले में डेयरी उद्योग लगाने में रूचि दिखाई थी। इसके लिए जर्मनी के डेलिगेशन ने ब्रजघाट और गंगा के आसपास की भूमि में रूचि दिखाकर भौगोलिक स्थिति और अन्य जानकारी भी ली थी। जिससे डेलिकेट काफी हद तक संतुष्ट दिखाई दिया।
इसके लिए अब जमीन तलाश की तैयारी तेज हो गई है। जमीन की तलाश खत्म होते ही प्रस्ताव को धरातल पर लाने की शुरूआत होगी। उद्योग लगने के बाद आसपास के लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। उद्योग स्थापित होने से जिले में तरक्की के द्वार खुलेंगें।

धौलाना क्षेत्र में स्थापित होगी सेमसंग यूनिट
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में जिले के धौलाना क्षेत्र में भी 250 करोड़ रुपये की लागत से सेमसंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव मिला था। जहां वाशिंग मशीन, फ्रिज, मोबाइल सहित अन्य उपकरण का उत्पादन होगा, जहां से देश के अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किए जाऐंगे। अधिकारियों द्वारा इन बड़े प्रस्तावों के आड़े आ रही बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article