{"_id":"5947ea614f1c1b913a8b4638","slug":"health-officer-from-dm-on-post-mortem-related-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम संबंधी समस्या पर डीएम से मिले स्वास्थ्य अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम संबंधी समस्या पर डीएम से मिले स्वास्थ्य अफसर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 19 Jun 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के समय पोस्टमार्टम में होने वाली समस्याओं के निस्तारण के संबंध में सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। अफसरों ने रात के समय सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही पोस्टमार्टम कराने व प्रकाश की समुचित व्यवस्था व सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
पीएमएस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेश यादव ने बताया कि रात के समय पोस्टमार्टम सही तरीके से नहीं हो पाता है। मृतक की आयु का भी सही अंदाजा नहीं लग पाता है जो भविष्य की कार्रवाई में चिकित्सकों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है।
विज्ञापन
सचिव डॉ. राकेश अनुरागी ने कहा कि सूर्य के प्रकाश में ही शव का पोस्टमार्टम अच्छे तरीके से होता है। रात के समय पोस्टमार्टम में काफी परेशानी होती है। उन्होंने डीएम से मांग की कि रात के समय पोस्टमार्टम सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही कराया जाए।
विज्ञापन
साथ ही प्रकाश की पर्याप्त उपलब्धता हो। इस मामले में उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी दिया है। इस मौके पर डॉ. महेश, डॉ. प्रवीण गुप्ता, डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. राजेंद्र गुप्ता, डॉ. कपिल गौतम, डॉ. धर्मेश कंसल मौजूद रहे।