{"_id":"58efa3b64f1c1b9d36cf8d6c","slug":"headache-for-the-police-with-the-missing-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमशुदा को अपनों से मिलवाना पुलिस के लिए सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमशुदा को अपनों से मिलवाना पुलिस के लिए सिरदर्द
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
लापता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की भाजपा सरकार ने लापता लोगों को अपनों से मिलवाने का फरमान जारी किया है। वहीं, पुलिस के लिए यह काम सिरदर्द बन रहा है। जबकि अधिकारी इस अभियान में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके चलते शासन का फरमान फाइलों में गुम होने की आशंका है।
विज्ञापन
जिले में लापता लोगों की फेहरिस्त लंबी है। जनवरी माह से लेकर मार्च माह तक 9 महिलाएं/ युवती लापता हुईं। जिनमें 5 को पुलिस बरामद कर चुकी है। 10 पुरूष/ युवक गायब हुए। जिनमें चार को पुलिस ढूंढ चुकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा 7 बच्चे में से 4 बरामद कर लिए गए हैं जबकि तीन अब भी लापता हैं। लापता लोगों को ढूंढने में पुलिस शुरू से ही ढिलाई बरतती है। काफी चक्कर काटने के बाद एफआईआर दर्ज की जाती है। उसके बाद खोजबीन शुरू की जाती है।
विज्ञापन
ऐसे में पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लगते हैं। लेकिन नई सरकार के आते ही मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों ने पुलिस को सुधरने की हिदायत देनी शुरू कर दी है।
एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि लापता लोगों की बरामदगी को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों से संपर्क कर बिछड़ों को अपनों से मिलवाया जाएगा।
गांव हरसिंहपुर निवासी 20 वर्षीय महेश पुत्र महेंद्र एक वर्ष दो माह से गायब है। पीड़ित पिता ने बताया कि वह उसे ढूंढकर थक गए हैं। लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा। पुलिस से भी बरामदगी के बारे में भी संपर्क किया गया है। इसके अलावा भी कई लापता लोगों के परिजन उन्हें ढूंढकर थक चुके हैं।