फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapurnews

बासमती धान का सरकारी रेट 1960, मंडी में मिल रहा 2800

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapurnews
बासमती धान का सरकारी रेट 1960, मंडी में मिल रहा 2800
विज्ञापन

हापुड़। स्थानीय अनाज मंडी में मंडी में बासमती धान की खरीद सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1960 रुपये/क्विंटल के मुकाबले 2800 रुपये कुंतल तक हो रही है। पिछले साल मंदी का संकट झेल चुके किसानों को हरियाणा में बासमती धान की मांग के चलते राहत मिल रही है। अबकी बार जिले में 21 हजार हेक्टेयर में धान की फसल है।
आढ़तियों का कहना है कि अबकी बार पंजाब और हरियाणा में बासमती का रकबा घटा है। वहां इस बार किसानों ने अन्य प्रजातियों का धान ज्यादा उगाया है। इसका असर वेस्ट यूपी में बासमती के दामों उछाल के रूप में दिखाई दे रहा है। पिछले दो साल से धान के दामों में कमी से किसान परेशान थे। मंडी में आढ़ती रोजाना 10 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीद की तैयारी कर रहे हैं। जिले में अगैती फसल की कटाई शुरू हो चुकी है, जिसे लेकर किसान नवीन कृषि मंडी पहुंच रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

धान की फसल:
कुल रकबा--21 हजार हेक्टेयर
औसत उत्पादन---6.7 लाख क्विंटल
कुल कृषक-----40 हजार
इस साल अच्छे ही रहेंगे दाम
पंजाब और हरियाणा में बासमती कम है। इसलिए इस साल धान के दाम 2500 रुपये/क्विंटल से ऊपर रहने की ही उम्मीद है। - नरेश त्यागी, आढ़ती।
प्रतिदिन होगी दस हजार क्विंटल खरीद
इस बार मंडी में रोजाना दस हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद होगी। बासमती की डिमांड के अनुसार यहां के आढ़ती पूर्ति भी नहीं कर पा रहे हैं। -सरदीप चौधरी, आढ़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद मिली राहत
जिले के किसानों को दो साल बाद धान का अच्छा दाम मिला है। मंडी में 2900 रुपये/क्विंटल का भाव मिल रहा है। किसानों के लिए यह काफी अच्छा दाम है।--मिंटू, किसान।

2900 में बेचा है
इस बार अभी तक धान का दाम काफी अच्छा है। किसानों को इससे काफी राहत मिलेगी। मैंने 2800 रुपये की कुृंतल में बासमती बेचा है।--प्रदीप, किसान।
बंपर पैदावार
जिले में इस बार धान की अच्छी फसल है। मौसम अनुकूल रहने से उत्पादन भी अच्छा रहने की उम्मीद है। जल्द ही क्रॉप कटिंग कराकर, उत्पादन का आंकड़ा लिया जाएगा। इन दिनों दाम भी अच्छे हैं।--मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed